सिरोही: साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन, जिला कलेक्टर तोमर ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Sirohi, Sirohi | Jul 28, 2026 जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। उन्होंने बैठक में विभागीय योजनाओं और संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की साथ ही हरियालो राजस्थान के सम्बन्ध मे चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने जियो टैगिंग करने एवं सूचना को भी नियमित रूप से अद्यतन करने की बात कही।