कोरांव: अयोध्या में अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक ही बाइक पर सवार तीन लोग घायल, जिला अस्पताल रेफर
कोरांव थाना क्षेत्र के अयोध्या गांव में सोमवार रात करीब 9:30 बजे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने एक बाइक पर सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। टक्कर मारने के बाद अज्ञात चार पहिया वाहन मौके से फरार हो गया। घायल तीनों युवकों में एक की हालत नाजुक है।