सिमडेगा: सिमडेगा में झारखंड प्रदेश मजदूर यूनियन ने शोभायात्रा निकालकर मजदूर दिवस मनाया
सिमडेगा शहर में मजदूर दिवस के मौके पर शुक्रवार को 11:00 बजे झारखंड प्रदेश मजदूर यूनियन के बैनर तले शोभायात्रा का आयोजन किया ।शोभायात्रा पूरे सिमडेगा शहर का भ्रमण किया इस दौरान हजारों की संख्या में मजदूर नाचते झूमते गाते हुए आगे बढ़े ।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि मजदूरों के हक अधिकार के लिए संगठन हमेशा खड़ा है।