महोबा: अजनर गांव में जल संकट गहरा, 10 दिन से पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण, डीएम से की गुहार #jansamasya
Mahoba, Mahoba | May 7, 2026 अजनर गांव में पिछले दस दिनों से पेयजल संकट बना हुआ है। गांव के करीब छह हजार लोग पानी के लिए परेशान हैं और आधा किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने जल आपूर्ति कर रही ईगल कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।