कोल: जिले में वक्फ प्रॉपर्टी को लेकर फिर गरमाया विवाद, शाही चीफ मुफ्ती ने कब्जा करने वालों पर जारी किया 'फतवा'
Koil, Aligarh | Apr 8, 2026 अलीगढ़ में वक़्फ़ संपत्तियों को लेकर फिर एक बार मामला गर्मा गया है। अब वक़्फ़ की संपत्तियों पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों को लेकर मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता उत्तर प्रदेश के शाही चीफ मुफ़्ती ने बड़ा कदम उठाया है। शाही के मुफ्ती मौलाना इफ्राहिम हुसैन ने वक़्फ़ की संपत्तियों पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों पर फतवा जारी किया है।