फतुहा: नदी थाना क्षेत्र में सिक्स लेन के पास गंगा किनारे से मिले अज्ञात शव की हुई पहचान
Fatwah, Patna | Jul 29, 2025 नदी थाना के सिक्स लेन के पास गंगा किनारे से 27 जुलाई को मिले अज्ञात शव की पहचान हो गई है। शव की पहचान फतुहा थाना के मछरियावां गांव निवासी 24 वर्षीय सोनू कुमार के रूप में हुई है। सोनू कुमार को दीदारगंज के एक किशोरी से प्रेम प्रसंग था। किशोरी के परिजन ने ही सोनू को सिक्स लेन पुल पर नंगा कर पिटाई कर गंगा फेंक दिया था। फतुहा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।