धौलपुर: हुंडावाल रोड सुरजीत नगर में पुलिस खेलकूद टूर्नामेंट 2024 के द्वितीय चरण का आयोजन हुआ
पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा द्वारा पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं कार्मिकों में ड्यूटी के दौरान मानसिक तनाव को कम करने, खेलों के प्रति रुझान व स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों को बढाने एवं उत्साहवर्धन के लिए शनिवार को पुलिस लाइन धौलपुर एवं बृज बैडमिंटन अकादमी, हुंडवाल रोड, सुरजीत नगर धौलपुर में जिला पुलिस खेलकूद टूर्नामेंट 2024 के द्वितीय चरण का आयोजन किया गया था।