विधायक आईपी गुप्ता ने बताया कि सहरसा बस्ती स्थित मदरसे में पहुँचकर वहाँ की बच्चियों से मुलाकात की। पढ़ाई, उनके सपनों और भविष्य को लेकर उनसे संवाद हुआ। बच्चियों की आँखों में सीखने की ललक और आगे बढ़ने का आत्मविश्वास देखकर मन प्रसन्न हुआ। हर बेटी को शिक्षा, सम्मान और समान अवसर मिलना चाहिए यही एक मजबूत और समरस समाज की नींव है।