Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap

आदर्श क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज, नारायणपुर ने 6 विकेट से जीता उद्घाटन मैच गयाजी जिला के आमस प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र ढिबरा गांव में गुरुवार संध्या आदर्श क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच नारायणपुर एवं अटैक इलेवन आमस की टीम के बीच 12-12 ओवर के मुकाबले से हुआ। समाजसेवी सुधीर कुमार सिंह उर्फ अमूल, संजय चौधरी, वार्ड सदस्य बिरजू शर्मा, उदय शिकारी, शिक्षक अनिल कुमार, सीताराम प्रजापत समेत आए सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इससे पहले कमेटी के सदस्यों ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया।इस अवसर पर संजय चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे टूर्नामेंट युवाओं को खेल की ओर आकर्षित करते हैं। खेल से न केवल शारीरिक विकास होता है बल्कि अनुशासन, टीम भावना और भाईचारा भी बढ़ता है। उन्होंने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि ढिबरा गांव के युवाओं ने सराहनीय पहल की है।टॉस जीतकर नारायणपुर के कप्तान मयंक सिंह ने क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अटैक इलेवन आमस के कप्तान अशोक कुमार की टीम ने 11 ओवर में 94 रन बनाए। जवाब में नारायणपुर की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 ओवर में 4 विकेट खोकर 6 विकेट से मैच जीत लिया। मंच का संचालन फयाज आलम ने किया। जबकि अंपायर की भूमिका रौशन कुमार व बिपिन यादव तथा स्कोरर सूरज कुमार ने निभाई इस दौरान कंचन कुमार,उत्तम कुमार,दीनानाथ यादव,जय प्रकाश कुमार,उमेश कुमार,सचिन कुमार,सूरज कुमार, पप्पू कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। #DhibrāCricket #Aamas #GayaJi #CricketTournament #YouthSports

Madanpur, Aurangabad | Jun 26, 2026

MORE NEWS

हरियाली माह अभियान के तहत इंजिनियरिंग कालेज में किया गया वृक्षारोपण

  
औरंगाबाद जिला के रफीगंज प्रखंड के कासमा स्थित मां द्रौपदी देवी सर्वांगीण विकास बालिका उच्च विद्यालय द्वारा "हरियाली माह अभियान के एक बच्चा, एक पेड़, एक जिम्मेदारी" के तहत अरथुआ इंजिनियरिंग कालेज में वृक्षारोपण किया गया।विद्यालय की ओर से 15 जुलाई से 15 अगस्त तक व्यापक वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। वृक्षारोपण करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रशांत मणि ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए विद्यालय परिवार की यह अच्छी पहल है। उन्होंने इस पुनीत कार्य पर विद्यालय प्रबंधन को काफी सराहा।

प्राचार्य ने कहा कि व्यापक रूप से लोगों को जागरूक किया जाए। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक छात्र-छात्रा से कम से कम एक पौधा लगवाना, उसकी नियमित देखभाल सुनिश्चित करना तथा विद्यालय, परिवार, पंचायत और सरकारी-गैरसरकारी संस्थाओं की सहभागिता से पर्यावरण संरक्षण को जनांदोलन का रूप देना है।उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट पौधा संरक्षक विद्यार्थियों, सहयोगी संस्थाओं एवं अधिकारियों को सम्मानित करने की भी योजना है।इस अवसर पर विद्यालय के सुचित मिश्र, स्नेहलता, चंदन अग्रवाल, रमेश कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षकों ने हिस्सा लिया।

हरियाली माह अभियान के तहत इंजिनियरिंग कालेज में किया गया वृक्षारोपण औरंगाबाद जिला के रफीगंज प्रखंड के कासमा स्थित मां द्रौपदी देवी सर्वांगीण विकास बालिका उच्च विद्यालय द्वारा "हरियाली माह अभियान के एक बच्चा, एक पेड़, एक जिम्मेदारी" के तहत अरथुआ इंजिनियरिंग कालेज में वृक्षारोपण किया गया।विद्यालय की ओर से 15 जुलाई से 15 अगस्त तक व्यापक वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। वृक्षारोपण करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रशांत मणि ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए विद्यालय परिवार की यह अच्छी पहल है। उन्होंने इस पुनीत कार्य पर विद्यालय प्रबंधन को काफी सराहा। प्राचार्य ने कहा कि व्यापक रूप से लोगों को जागरूक किया जाए। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक छात्र-छात्रा से कम से कम एक पौधा लगवाना, उसकी नियमित देखभाल सुनिश्चित करना तथा विद्यालय, परिवार, पंचायत और सरकारी-गैरसरकारी संस्थाओं की सहभागिता से पर्यावरण संरक्षण को जनांदोलन का रूप देना है।उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट पौधा संरक्षक विद्यार्थियों, सहयोगी संस्थाओं एवं अधिकारियों को सम्मानित करने की भी योजना है।इस अवसर पर विद्यालय के सुचित मिश्र, स्नेहलता, चंदन अग्रवाल, रमेश कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षकों ने हिस्सा लिया।

Madanpur, Aurangabad | Aug 7, 2026

विश्व हिंदू परिषद परिवार ने राष्ट्रभक्त पदयात्री का किया स्वागत

 औरंगाबाद :विश्व हिंदू परिषद परिवार ने महाराष्ट्र से पदयात्रा पर निकले राष्ट्रभक्त त्रयंबकम नाइक का मदनपुर में भव्य स्वागत किया।त्रयंबकम नाइक महाराष्ट्र से पदयात्री बनकर निकले हैं। भारत भारती के इस सपूत ने भारतेश्वरी की वंदना को ही अपने जीवन का अंतिम लक्ष्य मानकर संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा में अर्पित कर दिया है। उम्र के उस पड़ाव में जब शरीर को विश्राम की आवश्यकता होती है, उन्होंने विश्राम को त्याग कर सनातन धर्म का अलख जगाने का संकल्प लिया है। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के हिंदू स्वराज के धर्म ध्वज को भारत भूमि की अंतिम सीमा तक फहराने और 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के संकल्प के साथ घर-परिवार को छोड़कर यह पदयात्रा प्रारंभ की है।

महाराष्ट्र से विभिन्न तीर्थों का दर्शन करते हुए वे कल रात्रि मदनपुर पहुंचे। विश्व हिंदू परिषद के जिला सहमंत्री नवीन पाठक, दिलीप कुमार, मनजीश कुमार सहित संगठन के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं ने इस धर्म योद्धा का अभिनंदन एवं वंदन किया। रात्रि विश्राम एकल ग्राम उत्थान फाउंडेशन सीटीएल के कार्यालय में कराया गया।विश्व हिंदू परिषद के आजीवन हितचिंतक एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच के राष्ट्रीय संरक्षक मंडल सदस्य जितेंद्र सिंह परमार ने उनके सम्मान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे राष्ट्रभक्त ही सनातन की प्रेरणा हैं।

प्रस्थान से पूर्व उन्होंने सनातन परिवार को संदेश देते हुए कहा कि जाति भेद और छुआछूत में हिंदू समाज को विभक्त होने की आवश्यकता नहीं है। जिसके माथे पर श्री तिलक और शिखा है, ऐसे सभी सनातनियों को साथ लेकर हिंदू राष्ट्र के अभियान में सम्मिलित होना चाहिए।इसके पश्चात उन्होंने उमगेश्वरी स्थित सूर्य भगवान के मंदिर में दर्शन किए और मदनपुर के सनातन परिवार के लिए शुभकामनाएं देते हुए अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया।

विश्व हिंदू परिषद परिवार ने राष्ट्रभक्त पदयात्री का किया स्वागत औरंगाबाद :विश्व हिंदू परिषद परिवार ने महाराष्ट्र से पदयात्रा पर निकले राष्ट्रभक्त त्रयंबकम नाइक का मदनपुर में भव्य स्वागत किया।त्रयंबकम नाइक महाराष्ट्र से पदयात्री बनकर निकले हैं। भारत भारती के इस सपूत ने भारतेश्वरी की वंदना को ही अपने जीवन का अंतिम लक्ष्य मानकर संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा में अर्पित कर दिया है। उम्र के उस पड़ाव में जब शरीर को विश्राम की आवश्यकता होती है, उन्होंने विश्राम को त्याग कर सनातन धर्म का अलख जगाने का संकल्प लिया है। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के हिंदू स्वराज के धर्म ध्वज को भारत भूमि की अंतिम सीमा तक फहराने और 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के संकल्प के साथ घर-परिवार को छोड़कर यह पदयात्रा प्रारंभ की है। महाराष्ट्र से विभिन्न तीर्थों का दर्शन करते हुए वे कल रात्रि मदनपुर पहुंचे। विश्व हिंदू परिषद के जिला सहमंत्री नवीन पाठक, दिलीप कुमार, मनजीश कुमार सहित संगठन के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं ने इस धर्म योद्धा का अभिनंदन एवं वंदन किया। रात्रि विश्राम एकल ग्राम उत्थान फाउंडेशन सीटीएल के कार्यालय में कराया गया।विश्व हिंदू परिषद के आजीवन हितचिंतक एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच के राष्ट्रीय संरक्षक मंडल सदस्य जितेंद्र सिंह परमार ने उनके सम्मान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे राष्ट्रभक्त ही सनातन की प्रेरणा हैं। प्रस्थान से पूर्व उन्होंने सनातन परिवार को संदेश देते हुए कहा कि जाति भेद और छुआछूत में हिंदू समाज को विभक्त होने की आवश्यकता नहीं है। जिसके माथे पर श्री तिलक और शिखा है, ऐसे सभी सनातनियों को साथ लेकर हिंदू राष्ट्र के अभियान में सम्मिलित होना चाहिए।इसके पश्चात उन्होंने उमगेश्वरी स्थित सूर्य भगवान के मंदिर में दर्शन किए और मदनपुर के सनातन परिवार के लिए शुभकामनाएं देते हुए अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया।

Madanpur, Aurangabad | Aug 7, 2026

बिहार की राजनीति में अहम मोड़, दीपक प्रकाश विधान परिषद मनोनीत

बिहार की राजनीति में आज बड़ा बदलाव हुआ है। राज्यपाल ने अधिसूचना जारी कर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को बिहार विधान परिषद का सदस्य मनोनीत कर दिया है। 

दीपक प्रकाश पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र हैं और भाजपा कोटे से बिहार सरकार में मंत्री हैं। मंत्री बनने के बाद भी वे किसी सदन के सदस्य नहीं थे। इसी आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से सवाल किया था। अब मनोनयन के बाद उनके मंत्री पद का संकट टल गया है। वे अगले 6 साल तक विधान परिषद सदस्य रहेंगे।

यह मनोनयन भाजपा नेता देवेश कुमार के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर हुआ है। इसे एनडीए की रणनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

मनोनयन के बाद दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्यपाल और पार्टी नेतृत्व का आभार। उन्होंने कहा कि अब ध्यान बिहार के विकास और गरीब कल्याण पर होगा। पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने और पारदर्शी शासन उनकी प्राथमिकता है। 

#BiharPolitics #DeepakPrakash #MLC #BiharNews #NDA

बिहार की राजनीति में अहम मोड़, दीपक प्रकाश विधान परिषद मनोनीत बिहार की राजनीति में आज बड़ा बदलाव हुआ है। राज्यपाल ने अधिसूचना जारी कर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को बिहार विधान परिषद का सदस्य मनोनीत कर दिया है। दीपक प्रकाश पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र हैं और भाजपा कोटे से बिहार सरकार में मंत्री हैं। मंत्री बनने के बाद भी वे किसी सदन के सदस्य नहीं थे। इसी आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से सवाल किया था। अब मनोनयन के बाद उनके मंत्री पद का संकट टल गया है। वे अगले 6 साल तक विधान परिषद सदस्य रहेंगे। यह मनोनयन भाजपा नेता देवेश कुमार के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर हुआ है। इसे एनडीए की रणनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है। मनोनयन के बाद दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्यपाल और पार्टी नेतृत्व का आभार। उन्होंने कहा कि अब ध्यान बिहार के विकास और गरीब कल्याण पर होगा। पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने और पारदर्शी शासन उनकी प्राथमिकता है। #BiharPolitics #DeepakPrakash #MLC #BiharNews #NDA

Madanpur, Aurangabad | Aug 6, 2026

देश की रक्षा में शहीद हुआ औरंगाबाद का लाल, पार्थिव शरीर पहुंचने पर दी गई श्रद्धांजलि

देश की सीमा की रक्षा करते हुए औरंगाबाद के वीर सपूत BSF जवान जयंत कुमार शहीद हो गए। उनका पार्थिव शरीर गुरुवार को औरंगाबाद पहुंचा।जयंत कुमार औरंगाबाद जिले के अम्बा थाना क्षेत्र के राजपरसा गांव के निवासी थे। वे 2002 में BSF में भर्ती हुए थे और करीब 24 वर्षों तक निष्ठा के साथ देश सेवा की। किशनगंज सीमा पर ड्यूटी के दौरान तेज आंधी और बारिश के बीच वज्रपात की चपेट में आने से उनका निधन हो गया। पार्थिव शरीर के औरंगाबाद पहुंचने की सूचना मिलते ही भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह उनके आवास पहुंचे और नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व सांसद ने कहा कि जयंत की शहादत पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। हमने एक साहसी और कर्तव्यनिष्ठ जवान को खो दिया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे।

इस मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य कृष्णा सिंह, चुन्नू सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह सहित हजारों ग्रामीण और युवा अंतिम संस्कार में शामिल हुए और शहीद को अंतिम विदाई दी।

#Aurangabad #BSF #Martyr #JayantKumar #BiharNews #IndianArmy #Kishanganj #Salute #BharatMataKiJai #Amba

देश की रक्षा में शहीद हुआ औरंगाबाद का लाल, पार्थिव शरीर पहुंचने पर दी गई श्रद्धांजलि देश की सीमा की रक्षा करते हुए औरंगाबाद के वीर सपूत BSF जवान जयंत कुमार शहीद हो गए। उनका पार्थिव शरीर गुरुवार को औरंगाबाद पहुंचा।जयंत कुमार औरंगाबाद जिले के अम्बा थाना क्षेत्र के राजपरसा गांव के निवासी थे। वे 2002 में BSF में भर्ती हुए थे और करीब 24 वर्षों तक निष्ठा के साथ देश सेवा की। किशनगंज सीमा पर ड्यूटी के दौरान तेज आंधी और बारिश के बीच वज्रपात की चपेट में आने से उनका निधन हो गया। पार्थिव शरीर के औरंगाबाद पहुंचने की सूचना मिलते ही भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह उनके आवास पहुंचे और नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व सांसद ने कहा कि जयंत की शहादत पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। हमने एक साहसी और कर्तव्यनिष्ठ जवान को खो दिया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे। इस मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य कृष्णा सिंह, चुन्नू सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह सहित हजारों ग्रामीण और युवा अंतिम संस्कार में शामिल हुए और शहीद को अंतिम विदाई दी। #Aurangabad #BSF #Martyr #JayantKumar #BiharNews #IndianArmy #Kishanganj #Salute #BharatMataKiJai #Amba

Madanpur, Aurangabad | Aug 6, 2026

पूर्व विधायक गोपाल मंडल का बड़ा बयान

#GopalMandal #BiharPolitics #SamratChaudhary #JDU #BiharNews #Patna #MLC #PoliticalRow

पूर्व विधायक गोपाल मंडल का बड़ा बयान #GopalMandal #BiharPolitics #SamratChaudhary #JDU #BiharNews #Patna #MLC #PoliticalRow

Madanpur, Aurangabad | Aug 6, 2026

आदर्श क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज, नारायणपुर ने 6 विकेट से जीता उद्घाटन मैच गयाजी जिला के आमस प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र ढिबरा गांव में गुरुवार संध्या आदर्श क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच नारायणपुर एवं अटैक इलेवन आमस की टीम के बीच 12-12 ओवर के मुकाबले से हुआ। समाजसेवी सुधीर कुमार सिंह उर्फ अमूल, संजय चौधरी, वार्ड सदस्य बिरजू शर्मा, उदय शिकारी, शिक्षक अनिल कुमार, सीताराम प्रजापत समेत आए सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इससे पहले कमेटी के सदस्यों ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया।इस अवसर पर संजय चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे टूर्नामेंट युवाओं को खेल की ओर आकर्षित करते हैं। खेल से न केवल शारीरिक विकास होता है बल्कि अनुशासन, टीम भावना और भाईचारा भी बढ़ता है। उन्होंने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि ढिबरा गांव के युवाओं ने सराहनीय पहल की है।टॉस जीतकर नारायणपुर के कप्तान मयंक सिंह ने क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अटैक इलेवन आमस के कप्तान अशोक कुमार की टीम ने 11 ओवर में 94 रन बनाए। जवाब में नारायणपुर की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 ओवर में 4 विकेट खोकर 6 विकेट से मैच जीत लिया। मंच का संचालन फयाज आलम ने किया। जबकि अंपायर की भूमिका रौशन कुमार व बिपिन यादव तथा स्कोरर सूरज कुमार ने निभाई इस दौरान कंचन कुमार,उत्तम कुमार,दीनानाथ यादव,जय प्रकाश कुमार,उमेश कुमार,सचिन कुमार,सूरज कुमार, पप्पू कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। #DhibrāCricket #Aamas #GayaJi #CricketTournament #YouthSports - Madanpur News