गुलाना: गुलाना निवासी युवक का मोबाइल बदमाशों ने किया हैक, निकाले खाते से ₹30 हजार
गुलाना निवासी एक युवक का मोबाइल बदमाशों ने हैक कर लिया और 30 हजार रुपये उसके बैंक खाते से निकाल लिए। युवक दीवान सिंह मेवाडा ने बताया कि वह एक व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़े हैं। इस ग्रुप पर एक लिंक आई थी। उस लिंक को उन्होंने टच किया। इसके बाद उनका मोबाइल हैक हो गया और दो बार में उनके बैंक खाते से 30 हजार रुपये हैकर ने निकाल लिए।