गणतंत्र दिवस को लेकर भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर ठूठीबारी पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एसएसबी ने सीमा पर अतिरिक्त बल तैनात कर चौकसी बढ़ा दी है। आवागमन करने वालों की आईडी जांच व वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है। सहायक कमांडेंट प्रिया यादव ने बताया कि अवैध घुसपैठ, तस्करी व असामाजिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।