फैज़ाबाद: अयोध्या विकास प्राधिकरण ने भवनों के बेसमेंट में चल रहे विभिन्न कोचिंग क्लास को कराया बंद
अयोध्या विकास प्राधिकरण ने भवनों के बेसमेंट निर्माण व संचालन संबंधी कार्यों के संबंध में सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके लिए अवर व सहायक अभियंता का पांच सदस्यीय दल गठित किया गया है। इस दल ने नाका चुंकी के पास इनोवेशन क्लासेज सेंटर के बेसमेंट में चल रहे क्लास को बंद करा दिया।