सदर: बाबा विश्वनाथ के दरबार में दर्शन करने पहुंचे अभिनेता Boman Irani, बोले- काशी कल्पना से कहीं अधिक अद्भुत है
Sadar, Varanasi | Jul 10, 2026 वाराणसी प्रवास के दौरान बॉलीवुड अभिनेता Boman Irani ने शुक्रवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में विधि-विधान से बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। करीब सात वर्ष बाद दर्शन का अवसर मिलने पर उन्होंने इसे अपने जीवन का सौभाग्य बताया। उन्होंने कहा कि काशी की आध्यात्मिकता, इतिहास और संस्कृति उनकी कल्पना से कहीं अधिक अद्भुत है।