सादाबाद: सादाबाद जैतई मार्ग पर तेज बारिश और आंधी के कारण रोड पर गिरा शीशम का पेड़, कई घंटे यातायात रहा बाधित
सादाबाद क्षेत्र में अचानक तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश होने लगी जिसके कारण जैतई मार्ग पर बिजली घर के पास एक विशालकाय शीशम का पेड़ टूट कर रोड पर गिर गया जिससे कई घंटे यातायात बाधित रहा। दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग गई। दोपहिया वाहन चालक शाखाओं के नीचे से अपने वाहनों को निकालते नजर आए हैं।