बाराबंकी जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के सफेदाबाद इलाके में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर देर रात एक घर में घुस गए और लाखों रुपये के जेवर व नकदी चोरी कर फरार हो गए।घटना ग्राम पंचायत सरथरा की है, जहां मोहम्मद अनवर अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे।