सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अमौधा में युवक से मारपीट, पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस जांच में जुटी
अमौधा में युवक के साथ मार पीट हो गई है,जिसकी पीड़ित ने थाने में शिकायत की है,पीड़ित ने बताया कि वह मंगलवार की रात बजे जब वह शेर गंज की तरफ से जा रहा था तभी गोदाम के पास सौरभ सिंह पटेल ने पुरानी रंजिश के चलते उसका रास्ता रोक लिया इस पर जब उसने एतराज किया तो आरोपी ने मार पीट शुरू कर दी जिससे उसे चोटे आई है और मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है।