मलाहन टोला में शराबी दबंग ने दी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, पुलिस कार्रवाई न होने पर पीड़ित पहुंचा CSP ऑफिस
धवारी के मलाहन टोला मे दबंग लक्खा केवट गुर्गों धीरज प्रजापति पुरुषोत्तम मल्लाह और गोलू मल्लाह को घर के सामने बिठाकर शराबखोरी और गाली गलौज करता है । मोहल्ले के शैलू खान ने जब विरोध किया तो लक्खा व उसके गुर्गों ने उसके साथ गाली गलौज की और जान से मारने से मारने की धमकी दी । पुलिस कार्रवाई न होने से मंगलवार की दोपहर 3 बजे शैलू खान परिवार के साथ CSP ऑफिस पहुंचा ।