सतना महादेवा गोलीकांड: पुलिस ने दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश करने रवाना
सतना के महादेवा में हाल में हुए गोलीकांड के दूसरे आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस गिरफ्तार करने में कामयाब हुई है । आरोपी का नाम शुभम पांडे बताया जा रहा है । दो दिन पहले गोलीकांड के आरोपी दीपू उर्मलिया को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है । मंगलवार की दोपहर 2 बजे आरोपी शुभम के खिलाफ लिखापढ़ी के बाद पुलिस पेश करने के लिए कोर्ट रवाना हो गई है ।