सतना के पन्ना रोड स्थित सोहावल के पास दो बाईकों की भिड़ंत में चार व्यक्ति घायल हो गए है,स्थानीय व्यक्ति सतीश बागरी ने बताया कि मंगलवार की शाम जब वह नौबस्ता स्थित अपने घर जा रहा था तभी पन्ना रोड सोहावल के पास दो बाईकों की भिड़ंत हो गई जिसमे दोनो बाईकों में सवार चार व्यक्ति घायल हो गए जिन्हे वह अपने वाहन से लेकर सतना जिला अस्पताल पहुंचा है।