फतुहा: पुलिस पर हमला और हत्या के प्रयास के एक फरार आरोपी को नदी थाना पुलिस ने जेठुली गांव से किया गिरफ्तार
Fatwah, Patna | May 21, 2026 नदी थाना पुलिस ने पुलिस पर हमला करने व हत्या के प्रयास के एक फरार आरोपी को जेठुली गांव से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर किया है। गिरफ्तार फरार आरोपी बबलू कुमार है। नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि कांड संख्या 75/2023 के तहत पुलिस पर हमला करने व हत्या के प्रयास का केस दर्ज है। घटना के बाद से ही बबलू कुमार फरार चल रहा था।