बक्सर: बक्सर को मिलेगी विकास की नई रफ़्तार, कोइलवर-बक्सर गंगा पथवे को बिहार कैबिनेट की हरी झंडी
Buxar, Buxar | Apr 30, 2026 बक्सर जिले के लिए बड़ी सौगात मिली है। बिहार कैबिनेट ने कोइलवर से बक्सर तक 90 किमी लंबे गंगा पथवे परियोजना को मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी बैकुंठपुर विधायक मिथिलेश तिवारी की पहल पर मिली। जिन्होंने विधानसभा में कोइलवर से बक्सर तक सुगम संपर्क की मांग उठाई थी। इसको लेकर बैकुंठपुर विधायक मिथिलेश तिवारी के माध्यम से गुरुवार को लगभग 11:00 बजे जानकारी दी गई है।