चांपा: चांपा पुलिस ने महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाली आरोपी महिला को सिवनीगांव के सारथी मोहल्ला से किया गिरफ्तार
जांजगीर की चांपा पुलिस ने महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाली आरोपी महिला भूलिन बाई बरेठ को सिवनी गांव के सारथी मोहल्ला से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड ने भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सिवनी गांव में भूलिन बाई बरेठ, महुआ शराब की अवैध बिक्री कर रही है.