बागेश्वर: नगर निकाय चुनाव को लेकर बागेश्वर में भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित, प्रत्याशियों को लेकर हुआ विचार-विमर्श
बागेश्वर में नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण के अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में निकाय चुनाव में प्रत्याशियों को लेकर विचार विमर्श किया गया। अध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने बताया कि भाजपा तीनों की निकायों में भारी मतों से जीत हासिल करेगी।