टिहरी: टिहरी में 43 किलो से ज्यादा डोडा पोस्त के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
टिहरी गढ़वाल पुलिस ने 43 किलो 570 ग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन किया और तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार भी जब्त की।