मटिहानी: शनिवार को मटिहानी थाना परिसर में लगाया जाएगा जनता दरबार, भूमि-विवाद के मामलों का होगा निपटारा
शनिवार को मटिहानी थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा. जहां भूमि-विवाद के मामलों का निपटारा होगा. इस बाबत जानकारी देते हुए मटिहानी थाना अध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारी एवं अंचल के पदाधिकारी की मौजूदगी में जनता दरबार का आयोजन होगा. इस दौरान भूमि विवाद के मामलों का निपटारा होगा.