मिर्जापुर के विकास को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मिले विधायक रत्नाकर मिश्रा व रमाशंकर पटेल
लखनऊ। बुधवार को मिर्जापुर के नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से लखनऊ में मुलाकात की।
इस दौरान दोनों विधायकों ने जनपद मिर्जापुर के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर उपमुख्यमंत्री से चर्चा की। क्षेत्र की विकास योजनाओं, जनहित से जुड़े कार्यों और आवश्यक विकास कार्यों को लेकर भी बातचीत हुई।
विधायकों ने मिर्जापुर के सर्वांगीण विकास को गति देने के लिए आवश्यक सहयोग एवं योजनाओं के संबंध में उपमुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखी।