हरसिंहपुर में गड्ढे में डूबकर बच्चों की मौत से मचा कोहराम, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जताया गहरा दुःख
मिर्जापुर। हरसिंहपुर में गड्ढे में डूबने से बच्चों की मौत की घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर अपना दल (एस) का प्रतिनिधिमंडल आधी रात हरसिंहपुर पहुंचा और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया।
केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि दुर्गेश पटेल के साथ पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस दुख की घड़ी में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल एवं अपना दल (एस) का पूरा परिवार पीड़ित परिजनों के साथ खड़ा है।
प्रतिनिधिमंडल ने घटना के संबंध में जिला प्रशासन से वार्ता कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई तथा पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही प्रशासन से मामले में संवेदनशीलता के साथ आवश्यक कदम उठाने की बात कही गई।
इस दौरान अपना दल (एस) के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।