प्रतापगढ़: मामा ने पीथापुर गांव निवासी भांजी की हत्या के संदेह में बहन और बहनोई पर दर्ज कराया मुकदमा
जौनपुर जनपद की बदलापुर थाना क्षेत्र के कोडर कला गांव निवासी राकेश दुबे पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद दुबे ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी भांजी सोनी उम्र करीब 16 वर्ष बचपन से ही उसके घर रहा करती थी। गरीब छह माह पूर्व वह अपने पिता के घर आसपुर देवसर थाना क्षेत्र के पीथापुर गांव आई। जहां से वह गायब है।