चूरू: नगर परिषद की कार्रवाई में गोदाम से 500 किलो प्रतिबंधित पॉलीथीन किया गया जब्त
Churu, Churu | May 18, 2026 चूरू। नगर परिषद ने सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत सोमवार शाम सब्जी मंडी के गोदाम से 500 किलो प्रतिबंधित पॉलीथीन जब्त की। आयुक्त अभिलाषा ने बताया कि केंद्र सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है, फिर भी उपयोग से नालियां अवरुद्ध हो रही हैं।