नासरीगंज: बिजली चोरी के आरोप में विभागीय अधिकारियों ने दो लोगों पर जुर्माना लगाया और एफआईआर दर्ज कराई
नासरीगंज पावर सब स्टेशन में पदस्थापित जेई पंकज कुमार शर्मा ने दलबल के साथ बरडीहां गांव स्थित सुरेश कुमार के आवासीय परिसर में छापेमारी की। इस दौरान वहां अवैध बिजली का इस्तेमाल होते पाया गया। बाद में जेई ने सुरेश कुमार के खिलाफ 04 लाख, 05 हजार, 74 रुपये जुर्माना लगाते हुए स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कराई। इसी प्रकार जमालपुर गांव में नासरीगंज पावर सब स्टेशन मे