हुलासगंज: जहानाबाद: बायोमेट्रिक अटेंडेंस लागू, 964 स्कूलों को मिले 2028 टैब
जहानाबाद जिले में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस व्यवस्था लागू की जाएगी। 964 स्कूलों में यह सिस्टम लागू होगा। 864 मध्य विद्यालयों को दो-दो और 100 हाई स्कूलों को तीन-तीन टैब दिए गए हैं। बिना बायोमेट्रिक उपस्थिति के वेतन नहीं मिलेगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी ने बताया कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी।