नरसिंहपुर जिले के बारहाबड़ा गांव में एक युवक को उल्टा लटकाकर पीटने का वीडियो वायरल, 5 आरोपी गिरफ्तार
नरसिंहपुर में 6 लोगों ने एक युवक को उल्टा लटकाकर पीटा। पहले उसे किडनैप कर एक कमरे में बंद किया। फिर उसके कपड़े उतारे और पैर बांधकर लटका दिया। एक आरोपी ने पिटाई का वीडियो भी बनाया। घटना जिले के चीचली थाना क्षेत्र के बारहाबड़ा गांव की है। यहां बाइक चोरी के शक में ओम प्रकाश कहार के साथ ये अमानवीयता हुई। पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।