बिजनौर: मंडावर पुलिस ने महीनों से फरार वारंटी अभियुक्त उत्तम को गिरफ्तार कर किया कोर्ट में पेश
Bijnor, Bijnor | May 18, 2024 बिजनौर में आज एसपी के आदेश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मंडावर पुलिस ने गांव हाजीपूरा निवासी उत्तम को गिरफ्तार किया है। वारंटी अभियुक्त उत्तम काफी दिनों से फरार चल रहा था। जिसमें आज पुलिस ने गांव में दबिश देकर उत्तम को गिरफ्तार कर लिया और माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।