परिहार: प्रखंड मुख्यालय के निचले हिस्से में फैला बाढ़ का पानी
परिहार प्रखंड मुख्यालय के निचले हिस्सों में बाढ़ का पानी फैलने से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। लगातार बारिश और आसपास की नदियों में बढ़े जलस्तर के कारण पानी निचले इलाकों की ओर पहुंच रहा है। कई जगहों पर सड़क किनारे और खाली भू-भाग में पानी जमा हो गया है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जलनिकासी की समुचित व्यवस