तुरकौलिया: तुरकौलिया पुलिस ने एक मैगजीन, दो गोली और बाइक के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
तुरकौलिया पुलिस 1 मैगजीन,2 गोली व एक बाइक के साथ 1 अपराधी को गिरफ्तार कर शनिवार न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष संपत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी जयसिंहपुर बाबू टोला का मिंटू अंसारी है।जो आरिफ अंसारी व तबरेज अंसारी के साथ एक कार्यक्रम में आया था। जहां एक युवक पर हथियार निकाल लिया,लोगो के जमा होने पर 2 हथियार लेकर भागे लेकिन मैगजीन व गोली पकड़ा गया।