कामां: जुरहरा में अवैध हथियार के साथ एक युवक को किया गया गिरफ्तार
डीग जिले में अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत जुरहरा थाना पुलिस ने एक कार्रवाई में 22 वर्षीय युवक जाहुल पुत्र सहाबद्दीन निवासी जुरहरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध 12 बोर पौना (देशी बंदूक) बरामद की है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शनिवार शाम 7 बजे मिली कार्रवाई की जानकारी।