हथुआ अनुमंडल सभागार में हथुआ SDPO की अध्यक्षता में आगामी सरस्वती पूजा को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक सोमबार दोपहर 2 बजे आयोजित की गई। बैठक में पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई।