दतिया नगर: वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री ने महिलाओं पर बढ़ते अपराधों को लेकर भाजपा को घेरा, जिला कांग्रेस कार्यालय पर की प्रेसवार्ता
महिलाओं पर बढ़ते अपराधों और उत्पीड़न के मामलों को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री जामित्री जाटव दादोरिया ने गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय जवाहर भवन पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया। महिला कांग्रेस नेत्री ने भाजपा नेताओं पर महिला उत्पीड़न के आरोप लगाए और भाजपा सरकार पर उनका संरक्षण देने का आरोप लगाया एवं कड़ी से कड़ी सजा और आंदोलन करने की बात कही.