बाजपट्टी में जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर ह**त्या, एक हिरासत में
बाजपट्टी। थाना क्षेत्र के बाचोपट्टी नरहा टोले बाबू नरहा में बुधवार की दोपहर जमीनी विवाद को लेकर एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सुखचैन दास के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, सुखचैन दास अपने घर से चावल लेकर बेचने के उद्देश्य से रसलपुर बाजार जा रहे थे। इसी दौरान उनके दयादों ने उन पर हमला कर दिया और बेरहमी से मारपीट की। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें बाजपट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही बाजपट्टी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, पीएसआई प्रमोद कुमार एवं पीटीसी विजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है।
मृतक के पुत्र दशरथ दास ने बताया कि वर्ष 2020 से जमीनी विवाद चल रहा था। समाचार लिखे जाने तक थाना में किसी प्रकार का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ था। वहीं पुलिस ने आरोपितों में शामिल राजेंद्र दास को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
#Tag
#Bajpatti #Sitamarhi #CrimeNews #MurderCase #LandDispute #Bachopatti #PoliceInvestigation #BiharNews #SitamarhiPrimeNews #BreakingNews #BajpattiPolice #ForensicTeam #JusticeForVictim #LatestNews #HindiNews