गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने 27 दिसंबर को कलेक्ट्रेट में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के जिले के शाखा और समिति प्रबंधकों के साथ बैठक की। कलेक्टर ने समय सीमा में लक्ष्य पूरा करने, कार्य में पारदर्शिता गति लाने पर जोर दिया। प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट मुख्यालय भेजने के आदेश दिए। गुना मकसूदनगढ़ आरोन शाखा का बेहतर कार्य होने पर स्टाफ को सम्मानित किया।