तारानगर: भालेरी थाने के खींवासर में पति-पत्नी के विवाद में दामाद पर लाठी-सरिया से हमला, बहन पर चाकू से वार का आरोप, तीन घायल
तारानगर वृत के भालेरी थाना क्षेत्र के गांव खींवासर में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया, जब आरोप के अनुसार ससुराल पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर दामाद के घर में घुसकर उस पर और उसके परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में खींवासर निवासी 44 वर्षीय कृष्ण,उसकी 40 वर्षीय बहिन संतोष और 65 वर्षीय मां उमा देवी घायल हो गए, सतोष पर चाकू से वार किया।