कालपी: कदौरा विकासखंड क्षेत्र के कई गांवों में लो वोल्टेज की शिकायत लेकर किसान पहुंचे परोसा पावर हाउस, समाधान की मांग की
Kalpi, Jalaun | Jul 31, 2026 कदौरा विकासखंड क्षेत्र के हरचन्दपुर, रियाजनगर, परोसा और निस्वापुर समेत कई गांवों के किसान लो वोल्टेज की समस्या को लेकर शुक्रवार दोपहर 3 बजे परोसा पावर हाउस पहुंचे। किसानों ने बताया कि लंबे समय से लो वोल्टेज के कारण सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहा है। किसानों ने विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की हैं।