जिले में सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जंग और बच्चों के सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से धरती संस्था द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। माननीय डॉ. नरोत्तम मिश्रा पूर्व गृह मंत्री मध्यप्रदेश शासन ने "बाल विवाह मुक्त भारत" अभियान के तहत 'बाल विवाह मुक्ति रथ' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों जागरूक करेगा.