रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र के मारकुंडी में बनेगा नया औद्योगिक क्षेत्र, DM ने दी जानकारी
देश में सर्वाधिक बिजली का उत्पादन करने वाले सोनभद्र जिले में अब नया औद्योगिक क्षेत्र बनाया जाएगा सोमवार दोपहर 1 बजे DM चर्चित गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि 50 एकड़ में विकसित होने वाले औद्योगिक क्षेत्र के लिए भूमि का चयन कर प्रस्ताव शासन को भेजा गया है औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने के बाद युवाओं के लिए रोजगार के भरपूर अवसर उपलब्ध होंगे।