गोहरगंज: अभियान मुस्कान: उमरावगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अपहृत नाबालिग बालिका सकुशल बरामद
रायसेन जिले के थाना उमरावगंज पुलिस ने “अभियान मुस्कान” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है। 17 मार्च 2026 को बालिका के पिता द्वारा अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिस पर पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।