फर्रुखाबाद: ग्राम कोरी खेड़ा से करीब 5 दिन से लापता बालक का शव आलू के खेत में पड़ा मिला, परिवार में मचा कोहराम
थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम कोरीखेड़ा निवासी चन्द्रप्रकाश गुप्ता ने अपने 10 वर्षीय पुत्र आशुतोष की गुमशुदगी की तहरीर थाना जहानगंज में दी थी। पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी, परिजनों के अनुसार बुधवार 10 नवंबर शाम लगभग 5:30 बजे आशुतोष बिना बताए घर से बाहर चला गया और फिर वापस नहीं लौटा। देर शाम तक उसकी कोई खबर न मिलने पर परिवार के लोग चिंतित हुए ..