फर्रुखाबाद: पांचालघाट पर एसडीएम सदर व पंचायतीराज विभाग ने गंगा घाटों पर सफाई अभियान चलाया, स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए
थाना कादरीगेट के पांचालघाट स्थित गंगातट पर SDM सदर रजनीकांत पांडेय व पंचायती राज विभाग ने नमामि गंगे की टीम के साथ गंगा घाटों पर रविवार सुबह करीब 8 बजे पहुँचकर सफाई अभियान चलाया। नमामि गंगे की टीम साथ SDM रजनीकांत पांडेय व ADO पंचायत ने गंगातट पर स्थित गंगा घाटों की साफ सफाई की सभी को निर्देश दिए। गंगा नदी में आ रहे गंदे नाले का पानी रोकने के भी निर्देश दिए