"एक पेड़ श्याम के नाम" अभियान के द्वितीय चरण के तहत में हुआ पौधारोपण
जन्मदिन पर केक की जगह पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
वैढ़न। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से श्री श्याम प्रेमी मंडल, वैढ़न द्वारा संचालित "एक पेड़ श्याम के नाम" अभियान के द्वितीय चरण का आयोजन वंडर पब्लिक स्कूल, वैढ़न में किया गया। अभियान के तहत पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण तथा पौधों के संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर सीए रौनक भारूका ने अपना जन्मदिन केक काटने के बजाय अपने पिता अमरदीप भारूका, बहन डॉ. स्तुति भारूका एवं परिवारजनों के साथ पौधारोपण कर मनाया। उन्होंने लोगों से अपील की कि जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ एवं अन्य शुभ अवसरों पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता निभाएं।
कार्यक्रम में वंडर पब्लिक स्कूल के मनीष चौरसिया ने पौधारोपण की व्यवस्था कराते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। वहीं सोमेश बंसल ने पौधों एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान मंडल के सदस्यों ने संकल्प लिया कि अभियान को निरंतर जारी रखते हुए प्रत्येक लगाए गए पौधे का संरक्षण किया जाएगा।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे: मंडल अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, उपाध्यक्ष अमरदीप भारूका, सुरेंद्र लोहिया, बालमुकुंद गुप्ता, पवन सिंह, श्रीनिवास जी, नीरज करिवाल, छेदी सर्राफ, सोमेश बंसल, सौरभ अग्रवाल, शिवेंद्र पांडे, अमित राज, अनुराग भरतिया, रमेश अग्रवाल, सीए रौनक भारूका, डॉ. स्तुति भारूका, रितिक चौरसिया, कृष्णा भारूका, अमन गुप्ता, दीपक कटारे, आशुतोष नामदेव मोहित केशरी सहित वंडर पब्लिक स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, श्री श्याम प्रेमी मंडल के सदस्य एवं बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।