हज़ारीबाग: हजारीबाग में रेस्टोरेंट पर पुलिस का छापा, रूम सर्विस की आड़ में संदिग्ध गतिविधियों का आरोप
हजारीबाग: कोर्रा थाना क्षेत्र के कनहरी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में रूम सर्विस की आड़ में कथित संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दो युवकों और एक युवती को पूछताछ के लिए थाना लाया गया। थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने बताया कि मामले की जांच जारी है। फिलहाल एहतियातन रेस्टोरेंट को बंद करा दिया गया है। पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।