बालोद: नई कृषि उपज मंडी 30 एकड़ में बनेगी, कलेक्टर ने प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण
Balod, Balod | Aug 5, 2026 बालोद जिला मुख्यालय के समीप ग्राम जगतरा में प्रस्तावित नई कृषि उपज मंडी के निर्माण की तैयारी तेज हो गई है। बुधवार दोपहर 3 बजे कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने अधिकारियों के साथ प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर निर्माण से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे धान संग्रहण केंद्र के पास प्रस